दुर्गा पूजा पर रेलवे का तोहफा, इतवारी-शालीमार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

WAP 4 Class locomotive of Indian Railways 20190603044845 TRAIN (1)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 8 अक्टूबर 2026 :
दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से चलेगी और दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

ad

15 अक्टूबर से शुरू होगी पूजा स्पेशल

ट्रेन संख्या 08861 इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार को इतवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।

youtube

वापसी में ट्रेन संख्या 08862 शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल 16, 23 और 30 अक्टूबर को प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

20 कोच की होगी पूजा स्पेशल

पूजा स्पेशल ट्रेन में दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड के 2 कोच होंगे। इसके अलावा 4 सामान्य, 10 शयनयान, 3 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और 1 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच होगा।

ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे।

गिधनी स्टेशन पर 20 से 26 अक्टूबर तक अस्थायी ठहराव

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस को गिधनी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के गिधनी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस को 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक दो मिनट का ठहराव मिलेगा।

इस दौरान ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस गिधनी स्टेशन पर शाम 6:18 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सुबह 7:44 बजे गिधनी पहुंचेगी और 7:46 बजे रवाना होगी।