स्वतंत्र बोल
रायपुर 8 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर (राज्य कर) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य कर संयुक्त आयुक्तों का तबादला कर दिया है. वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के तहत कुल 10 वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है.
विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश
वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रशासनिक कसावट और कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण सूची जारी की है. आदेश के अनुसार तबादले की जद में आए सभी 10 राज्य कर संयुक्त आयुक्तों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद
राज्य कर विभाग में हुए इस फेरबदल को राजस्व संग्रह और विभागीय कार्यप्रणाली में गति लाने से जोड़कर देखा जा रहा है. अधिकारियों के प्रभार बदले जाने के बाद अब विभिन्न संभागों और मुख्यालय स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कर प्रशासन के कामकाज में कसावट आने की उम्मीद है.



