स्वतंत्र बोल
रायपुर, 10 जून 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के बाद विभागीय गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
आदेश के अनुसार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। माना जा रहा है कि इससे अनुसंधान और प्रशिक्षण गतिविधियों के बेहतर समन्वय को गति मिलेगी।
वन विभाग में एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर पदस्थ किया गया है। यह पद वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता प्रबंधन की दृष्टि से काफी अहम माना जाता है।
वहीं वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी शालिनी रैना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में वे वन मुख्यालय में प्रशासन, समन्वय तथा राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को वन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की भूमिका अब और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी।


