CG Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम, जशपुर से रायगढ़ तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

स्वतंत्रत बोल

ad

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई। बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बने मौसम तंत्र के कारण राज्य भर में मानसूनी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली।

youtube

इन जिलों में भारी से भारी बारिश का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर और उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में मानसूनी दबाव का सबसे ज्यादा असर हैं । जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई। वहीं बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार-भाटापारा जैसे मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई, जिसका असर आम जनजीवन पर पड़ेगा।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश की राजधानी रायपुर में 13 अगस्त को मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास दर्ज किया गया, साथ ही शहर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।