भारत माला मुआवजा घोटाला: ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया FIR, दर्जन भर शहरो में छापेमारी,,, घोटाले में शामिल अधिकारियो के घर मिला नगदी

स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 अप्रैल 2025.  भारत माला परियोजना में हुए मुआवजा घोटाले में ईओडब्लू ने अपराध दर्ज किया है। ईओडब्लू ने अपराध क्रमांक 30/2025 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 , 420 और 120बी अंतर्गत अपराध कायम किया है। जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने आज सुबह घोटाले से जुड़े अधिकारियो और जमीन कारोबारियों के घर छापेमारी की है। ईओडब्लू की टीम ने रायपुर ,बिलासपुर दुर्ग, भिलाई ,अभनपुर ,गरियाबंद सहित दर्जन भर स्थानों में छापेमारी की है, छापेमारी राजस्व विभाग के अधिकारी और मातहतों के घर जारी है।

ad

youtube

रायपुर में टीम ने लॉ विस्टा में जमीन कारोबारी और तहसीलदार के निवास में जाँच कर रही है, तेलीबांधा में दशमेश इंस्टावेंचर नामक कंपनी के ऑफिस को सील कर दिया है। इस ऑफिस को जमीन कारोबारी हरमीत खनूजा का बताया जा रहा है, सुबह जब टीम पहुंची तो ऑफिस बंद था ऐसे में गार्ड की उपस्थिति में ऑफिस को सील कर दिया है। उधर बिलासपुर के सरिता विहार स्थित तहसीलदार लखेश्वर राम के घर में ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है। घोटाले के दौरान तहसीलदार लखेश्वर राम अभनपुर में पोस्टेड थे,, उनके घर में बड़ी संख्या में नगदी मिलने की चर्चा है।

‘भारत माला’ मुआवजा घोटाला: तत्कालीन कलेक्टर की भूमिका, रोका जा सकता था घोटाला… राजस्व अधिकारी और भूमाफियाओ पर FIR की मांग।