स्वतंत्र बोल
रायपुर 31 जनवरी 2025. 15 नवंबर से शुरू हुआ धान खरीदी का आज अंतिम दिन था। प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है, इस बार 25.49 लाख किसानों ने रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान बेचा है। शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में धान खरीदी के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गया है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा धान बेचने पंजीयन कराया गया था, जिसमे से 25.49 लाख किसानों ने धान बेचा है।
कांग्रेस की 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग पर मंत्री टंकराम वर्मा किया स्पष्ट, 15 नवंबर से होगी खरीदी
