स्वतंत्र बोल
जम्मू-कश्मीर 23 अप्रैल 2025:दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. इसके हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है.इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा. आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा.”
श्रीनगर के लिए रवाना हुए गृह मंत्री अमित शाह
पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई जिसमें आईबी चीफ, गृह सचिव बैठक शामिल हुए. बैठक के बाद गृह मंत्री श्रीनगर के लिए रवाना हो गए. गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस घटना की जानकारी दी, जिसमे बाद पीएम ने उन्हें घटनास्थल पर जाने के लिए कहा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी है और आतंकवादी हमले के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की.
कड़ी कार्रवाई करेंगे- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे.” गृह मंत्री ने कहा, ”मैं सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर रवाना हो रहा हूं.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल सऊदी अरब में हैं.
