स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 मार्च 2026. भारत माला परियोजना घोटाले में शामिल तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। निर्भय साहू अपराध दर्ज होने के बाद से फरार थे, जाँच एजेंसी ने साहू को कोर्ट में पेश कर 30 मार्च तक रिमांड पर लिया है। निर्भय साहू वही अफसर है जिनके एसडीएम रहते ही अभनपुर क्षेत्र में जमीनों को छोटे छोटे टुकड़ो में बांटकर करोडो रुपये का मुआवजा अपने करीबी जमीन दलालो को बांटा गया। घोटाले में शामिल रहे जमीन कारोबारी हरमीत खनूजा,उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन, तहसीलदार रहे शशिकांत कुर्रे सहित दर्जनों अधिकारियो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
साहू पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 420, 467, 468, 471,120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संसोधित 2018 अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया गया था।
साल भर से फरार एसडीएम गिरफ्तार: कभी पुलिसकर्मी सैल्यूट करते थे, अब उन्ही पुलिसकर्मियों ने घेरकर पकड़ा।

