अपैक्स बैंक SCAM: बैंक मैनेजर और स्टाफ ने उड़ाया करोडो रुपये, जाँच टीम पर रिश्वतखोरी का आरोप.. माँगा गया जवाब।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 अप्रैल 2026.  छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंको में खुलेआम सरकारी खजाने को लुटा जा रहा है। बैंक प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी ही सरकारी खजाने में डाका दाल रहे और मंत्रालय में बैठे अधिकारी तमाशबीन बने हुए है। मामला रायगढ़ जिला अंतर्गत अपैक्स बैंक के बरमकेला शाखा का है जहा शाखा प्रबंधक, कैशियर, लिपिक और डंडा गार्ड ने मिलकर बैंक को लूट डाला,, और सरकारी खजाने को करीब १८ करोड़ से अधिक का चूना लगाया है।

बरमकेला बैंक में अधिकारियो के द्वारा ही लूट किया गया जो अपने आप में अनूठा है। मामला नवंबर 2024 और उसके बाद का है जहा बैंकिंग आईडी से बैंक स्टाफ़ ने करोडो रुपये को पार कर दिया। शिकायते पहुंची तो तत्कालीन बैंक मैनेजर डीआर बाघमार, मीनाक्षी मांझी, आशीष पटेल को सस्पेंड कर ऑउटसोर्सिंग कंपनी के चार कर्मियों को बर्खास्त किया गया था। इस पुरे मामले की जाँच अपैक्स बैंक डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, विवेक सिंह ठाकुर लेखाधिकारी सहित अन्य को जाँचका जिम्मा सौपा है। जाँच अधिकारियो ने जाँच पूरी अपैक्स बैंक के माध्यम से रिपोर्ट शासन को सौप दिया।

घोटालेबाज बैंक मैनेजर ने दिया शपथ पत्र-
घोटाले में शामिल तत्कालीन शाखा प्रबंधक डीआर बाघमार ने जाँच अधिकारियो पर गंभीर आरोप लगाया है। डीआर बाघमार ने स्वयं के खिलाफ दर्ज कराइ गई एफआईआर और विभागीय कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दिया है। बाघमार ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र देकर जाँच अधिकारियो पर पैसे माँगने का आरोप लगाया है, शपथ पत्र अनुसार जाँच अधिकारियो ने पैसे मांगे तो कुछ के खाते में करोडो की रकम ट्रांसफर किया है। जिसके बाद अपेक्स बैंक प्रबंधन ने अभिषेक तिवारी, भूपेश चंद्रवंशी, सुनील सोढ़ी, हेमंत चौहान, आशीष पटेल सहित अन्य से स्पष्टीकरण माँगा है।

 

CG BREAKING: सहकारी बैंक के 2 अधिकारी बर्खास्त, चार निलंबित