आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत तीन दिनों तक राजधानी में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

स्वतंत्र बोल
रायपुर 30 दिसंबर 2025. आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रहे है। डॉ. भागवत यहाँ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी अनुसार डॉ. भागवत 30 दिसंबर की रात 8.30 नियमित विमान से रायपुर आएंगे और विश्राम आरएसएस कार्यालय जागृति मंडल पंडरी में करेंगे। 31 दिसंबर को सुबह 9 बजे युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओ से संवाद करेंगे, कार्यक्रम एम्स हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में होगा जिसमे विभिन्न विषयो पर संवाद करेंगे। दोपहर 3 बजे हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा सोनपैरी में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में शामिल होंगे। 1 जनवरी को सुबह वीआईपी रोड स्थित राममंदिर में सामाजिक सद्भावना बैठक में शामिल होंगे, जिसमे प्रदेश भर के सर्व समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।