तलवार से केक काटने पर उठे सवाल…

WhatsApp Image 2026 08 09 at 5.49.10 PM (1)

स्वतंत्र बोल
रायपुर| 09.अगस्त.2026  रायपुर के टिटोस क्लब में छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख और क्लब संचालक धनंजय परिहार का तलवार से केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो आमानाका थाना क्षेत्र का है, जिसमें क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

ad

वीडियो को लेकर रात 12 बजे के बाद भी पार्टी और शराब परोसे जाने के आरोप लगे हैं। मामले में ADCP पश्चिम राहुल देव शर्मा ने वीडियो की जांच कराने और जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

youtube

वहीं, धनंजय परिहार ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो करीब 6 महीने पुराना है और उनके जन्मदिन के दौरान बनाया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं और दोस्तों के कहने पर उन्होंने तलवार से केक काटा था, जिसका किसी को नुकसान पहुंचाने से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने देर रात शराब परोसे जाने के आरोपों से भी इनकार किया और कहा कि क्लब में शराब परोसने का समय रात 12 बजे तक निर्धारित है।