व्यवसायी के घर 10 लाख की लूट, छत्तीसगढ़ में झारखंड के लुटेरों ने बोला धावा

व्यवसायी के घर 10 लाख की लूट, छत्तीसगढ़ में झारखंड के लुटेरों ने बोला धावा

स्वतंत्र बोल
सरगुजा 27 फरवरी 2025. जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा में रिटायर्ड वनकर्मी व व्यवसायी राधेश्याम गुप्ता के घर लूट की बड़ी घटना हुई है। तीन नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने बुधवार की रात व्यवसायी परिवार को बंधक बनाकर दो लाख नकद सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। लगभग 10 लाख की लूट की घटना में शामिल लुटेरों की करतूत सीसी कैमरे में भी कैद हुई है। इसी आधार पर पुलिस की जांच तेज हो गई है। लुटेरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।