भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी, अरुण पन्नालाल गिरफ्तार…

WhatsApp Image 2026 08 08 at 7.49.10 PM

स्वतंत्र बोल
रायपुर 08 अगस्त 2026. भगवान शिव पर सोशल मीडिया में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रायपुर में विवाद बढ़ गया है। टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

ad

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ता क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर के बाहर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सावन के महीने में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा यह मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसे देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचने की अपील की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और उससे जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

youtube