रायपुर पश्चिम में तिरंगा-कांवड़ यात्रा की तैयारी तेज…

स्वतंत्र बोल
रायपुर| 09.अगस्त.2026  रायपुर पश्चिम में आगामी तिरंगा यात्रा और विशाल कांवड़ यात्रा को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें दोनों आयोजनों की रूपरेखा, जनसंपर्क और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

ad

बैठक में रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महापौर मीनल चौबे समेत पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

youtube

राजेश मूणत ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है, जबकि कांवड़ यात्रा सनातन आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता से जुड़ी परंपरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों आयोजनों को अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों को यात्रा से जोड़ने का अपील की। वहीं महापौर मीनल चौबे ने कहा कि तिरंगा यात्रा और कांवड़ यात्रा रायपुर में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक आस्था का माहौल बनाएंगी।

बैठक में मंडल और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। पार्टी ने दोनों आयोजनों में व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।