मुसीबत में असम के साथ छत्तीसगढ़ सरकार , बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की मदद…

CG latest news

स्वतंत्र बोल
रायपुर| 09.अगस्त.2026  असम में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया है।

ad

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ असम के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

youtube

सरकार की ओर से दी जाने वाली यह राशि असम में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्यों के बीच सहयोग और मानवीय संवेदना सबसे महत्वपूर्ण है।