सड़क या कीचड़? NH-45 पर फिर लगा लंबा जाम…

Cg gpm 01 jaam av cgc10013 08082026090727 0808f 1786160247

स्वतंत्र बोल
रायपुर| 09.अगस्त.2026 मध्यप्रदेश के जबलपुर को अमरकंटक, केंवची, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही होते हुए रतनपुर और बिलासपुर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। लगातार बारिश और निर्माणाधीन सड़क की बदहाल स्थिति के चलते शनिवार को एक बार फिर इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पिछले 24 घंटे में यह तीसरी बार है, जब इस सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है।

ad

जानकारी के मुताबिक केंदा, दारसागर, मझवानी और बासाझाल के बीच सड़क निर्माण का काम जारी है। निर्माण के दौरान कई जगहों पर मिट्टी डालकर सड़क की भराई की गई थी, लेकिन बारिश के बाद यही मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। नतीजतन भारी वाहनों के पहिए धंसने लगे और उनके पीछे चल रहे छोटे वाहन भी फंस गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

youtube

जाम में यात्री बसें, ट्रक, कार और अन्य वाहन घंटों तक फंसे रहे। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए, जबकि लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-45 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में यात्री और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद निर्माणाधीन हिस्सों में यातायात सुचारू रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

बार-बार लग रहे जाम और सड़क की खराब हालत को लेकर लोगों में ठेका कंपनी और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क के खराब हिस्सों की जल्द मरम्मत, कीचड़ वाले स्थानों पर बेहतर सामग्री डालने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि राहगीरों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।