हत्या से भी गंभीर पेपर लिक, हाईकोर्ट ने ख़ारिज की जमानत याचिका

स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 जुलाई 2025: आज बिलासपुर हाईकोर्ट में कड़ा रुख अपनाते हुए पीसीएस पेपर लीक मामले में आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट का कहना है पेपर लिक एक जघन्य अपराध है जो की हत्या से भी कहीं अधिक बड़ा जुर्म है. ऐसे में पेपर लीक मामले के आरोपियों को हाई कोर्ट जमानत नहीं देगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस के शासनकाल में साल 2020 से लेकर साल 2022 तक पीसीएस में पेपर लीक का बड़ा मामला हुआ. तत्कालीन पीसीएस अध्यक्ष रमन सिंह सोनवानी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पीसीएस का पेपर अपने दो भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी को दिया। जिसके बाद यह पेपर शशांक गोयल के पास पहुंचा शशांक जो की एक बड़े उद्योगपति के बेटे है। शशांक के पास पेपर पहुंचाने के बाद उनकी पत्नी भूमिका कटिहार और शशांक का दोनों का चयन होने के बाद परीक्षा नियंत्रक ललित गढ़वीर के ऊपर सवाल खड़ा हुआ।

पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया हरेली तिहार, डिप्टी CM साव गेड़ी चढ़कर नाचते दिखे….

जिसके बाद इस मामले को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कवर ने सूचना के अधिकार के तहत इस मामले में आरटीआई लगाया। इधर साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सरकार बदली और फिर इस मामले को लेकर सीबीआई जांच हुआ. सीबीआई जाँच में बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफांस हुआ और फिर सीबीआई ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन्हीं 6 में से आज तीन की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने नामंजूर कर दी है।