“मां सिर्फ रिश्ता नहीं, सबसे बड़ी ताकत है…” मातृ दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का भावुक संदेश

स्वतंत्र बोल
रायपुर ,10 मई 2026
:
मातृ दिवस के मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का भावुक संदेश सामने आया है। उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मां सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभाती, बल्कि वही समाज और राष्ट्र की असली ताकत होती है। मंत्री के इस संदेश ने मातृशक्ति के सम्मान और उनकी भूमिका को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

ad

अपने संदेश में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मां जीवन की पहली गुरु, सबसे बड़ी प्रेरणा और हर मुश्किल समय में सबसे मजबूत सहारा होती हैं। उन्होंने कहा कि मां का निस्वार्थ प्रेम, त्याग और आशीर्वाद ही परिवार को जोड़कर रखता है और समाज में संवेदनशीलता, संस्कार तथा मानवता की नींव मजबूत करता है।

youtube

मंत्री ने यह भी साफ कहा कि माताओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शासन लगातार काम कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके जरिए गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि उनका स्वास्थ्य और पोषण बेहतर हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “महतारी वंदन योजना” को महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन देना है।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि एक सशक्त मां ही मजबूत परिवार और बेहतर समाज की नींव रखती है। इसलिए मातृशक्ति का सम्मान और उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मातृ दिवस पर आया यह संदेश अब सोशल और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां माताओं की भूमिका को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।