स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 11 नवंबर 2026: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया है। चांदनी चौक 377 AQI के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रहा। इसके अलावा IIT दिल्ली में 376, नॉर्थ कैंपस में 371 और DTU में 368 AQI दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के मुताबिक, 301 से 400 के बीच AQI को बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
इन इलाकों में AQI 350 के पार
दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 350 से ज्यादा रहा। चांदनी चौक में सबसे अधिक 377 AQI दर्ज किया गया। इसके बाद IIT दिल्ली में 376, नॉर्थ कैंपस में 371, DTU में 368 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 359 AQI रहा। पुसा (IITM) में 358, NSIT द्वारका में 353 और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 339 AQI दर्ज किया गया।
300 से ज्यादा AQI वाले दूसरे इलाके
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आया नगर में 337-337 AQI रहा। टॉकीटोरा गार्डन में 331, विवेक विहार में 324 और सरिफोर्ट में 322 AQI दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में AQI 317, नेहरू नगर में 314, बदरपुर में 312 और बुराड़ी में भी 312 रहा। आनंद विहार में 303, मुंडका में 306, आरके पुरम में 301 और बवाना में 301 AQI दर्ज किया गया। राजधानी के कुछ इलाकों में AQI 300 से नीचे दर्ज किया गया। द्वारका सेक्टर-8 में 296, अशोक विहार और रोहिणी में 295-295, जबकि IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर 288 AQI रहा।
श्री अरबिंदो मार्ग में 208, लोधी रोड (IMD) में 210, कराला में 216 और वसुंधरा एन्क्लेव में 229 AQI दर्ज किया गया। दिल्ली कैंट में सबसे कम 119 AQI रहा। इससे राजधानी के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण के स्तर में अंतर दिखाई देता है।
- 0-50: अच्छी
- 51-100: संतोषजनक
- 101-200: मध्यम
- 201-300: खराब
- 301-400: बेहद खराब
- 401-500: गंभीर
AQI जितना अधिक होता है, हवा में प्रदूषण का स्तर उतना ही ज्यादा माना जाता है। 301 से 400 के बीच AQI रहने पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से स्वस्थ लोगों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। वहीं, 401 से 500 के बीच का स्तर स्वस्थ लोगों पर भी गंभीर असर डाल सकता है।
बच्चों, बुजुर्गों और सांस या दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को प्रदूषण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


