रायपुर में आज क्या बड़ा होने वाला है? अचानक पहुंचे विदेश मंत्री… इस खास मंच से देंगे बड़ा संदेश!

5333312 untitled 17 copy

स्वतंत्र बोल

ad

रायपुर 04 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक खास और अहम मौके की गवाह बनने जा रही है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के आगमन को लेकर शहर में हलचल तेज है और कार्यक्रम को लेकर उत्साह भी साफ नजर आ रहा है।

youtube

विदेश मंत्री आज आईआईएम रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समारोह संस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत और उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, एस. जयशंकर इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देंगे। माना जा रहा है कि उनके भाषण में वैश्विक परिदृश्य, भारत की विदेश नीति और युवाओं की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

संक्षिप्त लेकिन अहम दौरा
बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री का यह दौरा काफी छोटा लेकिन महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे आज ही दोपहर करीब 2 बजे की फ्लाइट से रायपुर से रवाना हो जाएंगे।

इस वीआईपी विजिट को देखते हुए प्रशासन और संस्थान स्तर पर सुरक्षा से लेकर आयोजन तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर इस मंच से विदेश मंत्री युवाओं को क्या खास संदेश देते हैं, जो उनके भविष्य की दिशा तय कर सकता है।