कियारा-सिद्धार्थ के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरे बच्चे की अनाउंसमेंट में छिपा है यह खास कनेक्शन

Untitled

स्वतंत्र बोल
मुंबई 7 अक्टूबर 2026:
बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है. 7 अक्टूबर को दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की. कपल ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी पहली बेटी अपने नन्हे हाथों में छोटे बेबी शॉक्स पकड़े हुए नजर आ रही है.

ad

बेटी के जन्म से जुड़ा है अनाउंसमेंट का खास कनेक्शन

इस गुड न्यूज में सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि कियारा और सिद्धार्थ ने जिन बेबी शॉक्स को पहली बेटी के जन्म के समय पहनाया था, उन्हीं शॉक्स को इस बार बेटी के हाथों में थमाकर दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर दी है. कपल ने कैप्शन में लिखा कि एक बार फिर से जिंदगी के सबसे बड़े गिफ्ट से उन्हें नवाजा गया है और उनका दिल प्यार और आभार से भर गया है.

youtube

गणेशोत्सव में मिला था प्रेग्नेंसी का हिंट

कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास अंबानी परिवार के गणेशोत्सव के दौरान ही शुरू हो गए थे. कार्यक्रम में साड़ी पहनकर पहुंचीं कियारा का बढ़ा हुआ वजन देखकर लोगों ने बातें बनाना शुरू कर दिया था. तब कुछ लोगों ने उनके दोबारा प्रेग्नेंट होने का अनुमान लगाया था, तो कुछ का मानना था कि यह किसी फिल्म के रोल के लिए वजन बढ़ाया गया है. अब इस अनाउंसमेंट के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया है.

बॉलीवुड सितारों ने दी ढेरों बधाइयां

जैसे ही यह न्यूज ब्रेक हुई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया. भूमि पेडनेकर और मुकेश छाबड़ा समेत कई फिल्मी सितारों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल को शुभकामनाएं दीं. हाल ही में दीपिका पादुकोण के दूसरी बार बेटी को जन्म देने के बाद अब कियारा की इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है.

शादी और वर्कफ्रंट का सफर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में शादी की थी, जिसके बाद साल 2025 में उनके घर बेटी सरायाह का जन्म हुआ था. वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा की पिछली रिलीज फिल्म ‘टॉक्सिक’ थी, जिसमें वह साउथ स्टार यश के साथ नजर आई थीं. भारी बज के बावजूद यह फिल्म निगेटिव रिव्यूज के चलते बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी.