नई दिल्ली 14 फरवरी 2025. फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को एक बार फिर किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बना दिया गया है। उन्होंने गुरुवार के दिन सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनकी गुरु डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
ममता कुलकर्णी के इस्तीफा देने के दो दिन के बाद ही उन्हें महामंडलेश्वर का पद दोबारा दे दिया गया है। एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए अपने गुरु का आभार जताया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
ममता को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। उन्हें यमाई ममता नंद गिरी नाम दिया गया था। ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने के फैसले का किन्नर अखाड़े में जमकर विरोध हुआ। इस पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
एक्ट्रेस ने 10 फरवरी को शेयर किए अपने वीडियो में कहा है कि कुछ लोगों ने मेरे गुरु स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर झूठे आरोप लगाए थे। इसके बाद मैंने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने गुरु को जो मैंने भेंट दी थी, वो महामंडलेश्वर बनने के बाद छत्र, छड़ी और चंवर के लिए दिया था और उससे बचा बाकी पैसा भंडारे के लिए दिया था।
वैलेंटाइन डे पर वायरल हुआ पति-पत्नी का अनोखा एग्रीमेंट, एक-दूजे के लिए रखी अजीबो-गरीब शर्तें
