आकांक्षा से शादी टूटने की खबरों के बीच बोले गौरव खन्ना, बताया रिश्ते में क्या है जरूरी

Untitled

स्वतंत्र बोल
मनोरंजन डेस्क 22 नवंबर 2026:
 एक्टर गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर बात की है। शादी के करीब 10 साल बाद आकांक्षा की ओर से तलाक का ऐलान किए जाने के कुछ महीने बाद गौरव ने पहली बार रिश्तों पर अपना नजरिया साझा किया। उन्होंने कहा कि शादी में स्थिरता सबसे जरूरी है। रिश्ते में रोमांच और उत्साह के साथ संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। अपने अपकमिंग शो ‘दिल की बेवफाइयां’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव ने कहा कि वह जिंदगी में अपने फैसलों को लेकर कभी पछतावा नहीं करते। वह हर काम में अपना दिल और पूरी मेहनत लगाते हैं। उनके मुताबिक, नतीजे इंसान के हाथ में नहीं होते, लेकिन इसकी वजह से कोशिश करना नहीं छोड़ना चाहिए।

ad

शादी में स्थिरता को सबसे जरूरी मानते हैं गौरव

शादी में प्यार और स्थिरता की अहमियत बताते हुए गौरव ने कहा, “मेरा मानना है कि शादी में स्थिरता सबसे जरूरी चीज है। अगर नींव मजबूत है, तो इमारत भी मजबूत रहती है। कभी-कभी लोग शादी में रोमांच और उत्साह को ज्यादा अहमियत देने लगते हैं, जिसका असर स्थिरता पर पड़ता है और कभी इसका उल्टा भी होता है।” उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। गौरव के मुताबिक, जिंदगी में किए गए फैसलों को लेकर उन्हें पछतावा नहीं होता। वह हर चीज में पूरी मेहनत करते हैं। नतीजे उनके हाथ में नहीं होते, लेकिन इससे उनकी कोशिशों पर असर नहीं पड़ता।

youtube

‘ग्रीन फ्लैग’ होने पर क्या बोले गौरव?

‘अनुपमा’ में काम करने के बाद गौरव खन्ना को ‘ग्रीन फ्लैग’ के तौर पर भी पहचान मिली। रिश्ते में ग्रीन फ्लैग होने की बात पर उन्होंने अपनी परवरिश और मां से मिली सीख का जिक्र किया। गौरव ने कहा, “मेरी परवरिश कुछ इस तरह हुई है कि मेरी मां ने मुझे हमेशा अच्छे संस्कार दिए हैं। उन्होंने मुझे सिखाया है कि सामने वाले को अपनी बात रखने का पूरा मौका देना चाहिए। मैं हमेशा मानता हूं कि किसी पर अपनी राय थोपने के बजाय उसके नजरिए को भी समझना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि किसी को अपनी मर्जी के मुताबिक कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। रास्ते में मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन ग्रीन फ्लैग होने की अच्छी बात यह है कि आप चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। इसे भगवान की मर्जी समझिए, आखिर में सब ठीक हो जाता है।

‘दिल की बेवफाइयां’ में श्रद्धा आर्या के साथ आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो गौरव खन्ना हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 18’ में नजर आए थे। अब वह एकता कपूर के शो ‘दिल की बेवफाइयां’ में दिखाई देंगे। इस शो में उनके साथ श्रद्धा आर्या नजर आएंगी। शो का प्रसारण 24 नवंबर से स्टार प्लस पर होगा।