दिल्ली में व्याख्यान देंगे रायपुर के कमिश्नर रहे IAS डॉ. संजय अलंग
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायपुर, 24 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति के विशेषज्ञ पूर्व आईएएस डॉ. संजय अलंग फरवरी माह के अंत में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली में व्याख्यान देंगे. डॉ. अलंग छत्तीसगढ़ से संबंधित विषयों पर व्याख्यान देने के लिए बड़े मंचों पर बुलाए जाते रहे हैं.
डॉ संजय अलंग हाल में अरुणाचल प्रदेश साहित्य महोत्सव, ईटानगर; विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली; आज तक साहित्य महोत्सव, नई दिल्ली; बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी: रायपुर साहित्य महोत्सव जैसे सुप्रसिद्ध मंचों पर छत्तीसगढ़ पर व्याख्यान दे चुके हैं, या कविता पाठ कर चुके हैं.
डॉ. अलंग द्वारा लिखी गई शोध पुस्तक छत्तीसगढ़ : इतिहास और संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ शोध शिक्षा लेखन के लिए भारत सरकार का सर्वोच्च सम्मान एक लाख रुपए के साथ प्रदान किया गया था. उन्होंने छत्तीसगढ़ की रियासतें और जमींदारियां, छत्तीसगढ़ की जनजातियां और जातियाँ सहित दस से अधिक पुस्तकें लिखी हैं. उन्हें शोध के लिए कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.
