हाईवे पर मौत का तांडव! दो बसों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चीख-पुकार के बीच 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत

स्वतंत्र बोल
रायसेन 05 जून 2026:  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-146 पर ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दो यात्री बसों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

ad

हादसा इतना भयानक था कि बसों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए और कई यात्री सीटों में फंस गए।

youtube

खिड़की वाली सीट पर बैठे यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान खिड़की के पास बैठे यात्रियों को हुआ। तेज झटके और बस के पिचकने से कई लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए और 5 यात्रियों ने वहीं दम तोड़ दिया।

सागर से भोपाल जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, ‘शक्ति ट्रेवल्स’ की एक बस सागर से भोपाल की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।