क्या आपके खाते में आएंगे PM किसान के 2,000 रुपये? 30 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2026:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। योजना की 24वीं किस्त आगामी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इस बार भी पात्र किसानों के सीधे बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। कृषि मंत्रालय ने पहले ही भुगतान की इस तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हालांकि, तारीख तय होने के बावजूद किसानों को सलाह दी गई है कि वे किस्त जारी होने से पहले अपनी सभी जरूरी जानकारियां और औपचारिकताएं जांच लें।

ad

किन कारणों से अटक सकता है भुगतान?

तारीख तय होने का यह मतलब नहीं है कि हर रजिस्टर्ड किसान को बिना किसी रुकावट के पैसे मिल जाएंगे। यदि किसी किसान का ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरा है, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या भूमि का सत्यापन (land verification) ठीक से नहीं हुआ है, तो भुगतान में देरी हो सकती है या पैसा अटक सकता है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय अपनी कमियों को समय रहते सुधार लें।

youtube

ऐसे चेक करें अपनी पात्रता और स्टेटस

किसान भाई घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना स्टेटस देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए ‘Know Your Status’ विकल्प को चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर ‘Get OTP’ पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके आगे बढ़ें।

  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका बेनिफिशियरी स्टेटस दिखाई देगा, जहां आप अपना e-KYC और अन्य रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे पूरा करें e-KYC

किसानों के पास e-KYC पूरा करने के लिए तीन आसान विकल्प मौजूद हैं—OTP, फिंगरप्रिंट और फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे से पहचान):

  1. OTP तरीका: वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर आधार नंबर दर्ज कर, आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए इसे पूरा किया जा सकता है।

  2. फिंगरप्रिंट: जिन किसानों को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होती है, वे नजदीकी ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ (Common Service Centre) या ‘स्टेट सर्विस सेंटर’ जाकर फिंगरप्रिंट सत्यापन करा सकते हैं।

  3. फेस ऑथेंटिकेशन: इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से ‘PM-KISAN’ ऐप और ‘Aadhaar Face RD’ ऐप डाउनलोड करें। ऐप में लॉग इन कर बेनिफिशियरी स्टेटस में जाकर चेहरे को स्कैन करके e-KYC पूरा किया जा सकता है।

30 अक्टूबर से पहले अपनी पेंडिंग जांच पूरी कर लें ताकि बिना किसी रुकावट के समय पर खाते में राशि पहुंच सके।