पहली बार फाइटर प्लेन के इतने करीब पहुंचे बच्चे…कॉकपिट में बैठते ही चमक उठीं आंखें

रायपुर/सक्ती। आसमान में उड़ते विमानों को दूर से देखने वाले बच्चों ने जब पहली बार फाइटर प्लेन को बेहद करीब से देखा और कॉकपिट में बैठने का मौका मिला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सक्ती जिले के 24 होनहार विद्यार्थियों के लिए यह दिन किसी सपने से कम नहीं था। एयरपोर्ट भ्रमण के दौरान बच्चों ने न सिर्फ विमानन दुनिया का रोमांच महसूस किया, बल्कि एयरक्राफ्ट की तकनीक और कार्यप्रणाली को भी करीब से समझा।

ad

सक्ती जिला प्रशासन की पहल पर यह विशेष शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। कलेक्टर Amrit Vikas Topno के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ Vasu Jain के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को रायपुर स्थित Swami Vivekananda Airport का भ्रमण कराया गया।

youtube

इन विद्यार्थियों का चयन 13 मई को आयोजित जिला स्तरीय सामान्य शिक्षा ज्ञान और एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर किया गया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 छात्र-छात्राओं को इस खास यात्रा का मौका मिला। 16 मई की सुबह सभी बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बस के जरिए रायपुर रवाना किया गया।

एयरपोर्ट पहुंचने पर बच्चों को प्रवेश पास जारी कर विमानतल परिसर का विस्तृत भ्रमण कराया गया। इस दौरान फ्लाइंग ऑफिसर Vivek Kumar Sahu और तकनीशियन अधिकारियों ने बच्चों को फाइटर प्लेन और सिविलियन एयरक्राफ्ट की कार्यप्रणाली समझाई। विमान के अलग-अलग हिस्सों, डिजाइन और उड़ान के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी गई।

सबसे रोमांचक पल तब आया, जब विद्यार्थियों को एक-एक कर विमान के कॉकपिट में बैठने का मौका मिला। बच्चों ने रनवे पर विमानों को उड़ान भरते और उतरते भी बेहद करीब से देखा। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आया।

कार्यक्रम में एयरपोर्ट और विमानन से जुड़ी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे भ्रमण ने बच्चों को आधुनिक परिवहन प्रणाली और एविएशन सेक्टर की व्यवहारिक जानकारी दी।

कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का आभार जताते हुए कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का सबसे यादगार पल बन गया।