दिल्ली से लौटे सीएम साय, जनदर्शन की तारीख पर दिया बड़ा बयान, जानें मुख्यमंत्री की तीन अहम बातें?

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai File Photo

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 नवंबर, 2026:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर को होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ा सकते हैं। दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी दिन संविधान दिवस भी है। ऐसे में जनदर्शन कार्यक्रम को थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, नई तारीख को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली से रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के उत्पादों को मिल रही पहचान और देश-विदेश के लोगों की भागीदारी को लेकर जानकारी दी।

ad

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदेश के विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां कोसा वस्त्र, बेल मेटल, हथकरघा से बने कपड़े, टेराकोटा और पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जा रहे हैं। मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर देते हैं। मेले में छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां भी दीं।

youtube

विश्व बैंक की रिपोर्ट पर पीएम मोदी को दिया श्रेय

विश्व बैंक की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 वर्षों में देश के 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

26 नवंबर को संविधान दिवस, जनदर्शन की तारीख बदल सकती है

मुख्यमंत्री जनदर्शन को लेकर विष्णुदेव साय ने कहा कि आगामी 26 नवंबर को जनदर्शन आयोजित करने की योजना है। लेकिन इसी दिन संविधान दिवस भी है। इस वजह से कार्यक्रम को थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने तारीख में बदलाव के संकेत दिए हैं। हालांकि जनदर्शन की नई तारीख को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है।