राजनांदगांव में हुई खास मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज, विकास और वित्तीय रणनीति पर मंथन

स्वतंत्र बोल
राजनांदगांव, 21 मई 2026:  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक अहम मुलाकात ने अचानक हलचल बढ़ा दी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिलने वित्त मंत्री ओपी चौधरी राजनांदगांव स्थित उनके निवास कार्यालय पहुंचे। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान प्रदेश के विकास, वित्तीय प्रबंधन और सुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ad

सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं मानी जा रही, बल्कि आने वाले समय की बड़ी रणनीतियों से भी जोड़कर देखी जा रही है। बंद कमरे में हुई चर्चा के बाद कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि दोनों नेताओं की ओर से इसे सौजन्य मुलाकात बताया गया है।

youtube

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के लंबे प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह का अनुभव राज्य के विकास और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रेरणादायी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के आर्थिक प्रबंधन और जनहित से जुड़े विषयों पर भी गंभीर मंथन हुआ।

इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाले दिनों में सरकार कोई बड़ा कदम या नई रणनीति लागू करने जा रही है।

हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी बड़े फैसले की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सत्ता के दो बड़े चेहरों की यह मुलाकात अब प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे रही है।