दूरदर्शन का वो डरावना शो याद है? जिसे देखने के बाद बच्चे झुंड बनाकर जाते थे टॉयलेट!

Images (4)

स्वतंत्र बोल
मुंबई 19 सितम्बर 2026 :
हिंदी सिनेमा और टीवी जगत के दिग्गज निर्माता-निर्देशक बी.आर. चोपड़ा का नाम आते ही दूरदर्शन के ऐतिहासिक सीरियल ‘महाभारत’ की याद ताजा हो जाती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि महाभारत के अलावा भी उन्होंने दूरदर्शन पर एक ऐसा टीवी शो दिया था, जिसने दर्शकों की रातों की नींद उड़ा दी थी। आज से 25 साल पहले साल 2001 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ यह हॉरर शो ‘आपबीती’ था। इस शो का खौफ ऐसा था कि इसे देखने के बाद बच्चे रात में अकेले कमरे से बाहर निकलने या टॉयलेट जाने में भी घबराते थे और दोस्तों या घर के सदस्यों के साथ ही जाते थे।

ad

काल्पनिक नहीं, देशभर की सच्ची घटनाओं पर आधारित थीं कहानियां

जिस दौर में सोनी टीवी पर ‘आहट’ जैसा काल्पनिक हॉरर शो लोकप्रिय हो रहा था, उसी समय बी.आर. चोपड़ा दूरदर्शन पर ‘आपबीती’ लेकर आए। इस शो की सबसे खास बात यह थी कि इसमें कोई काल्पनिक कहानियां नहीं होती थीं। मेकर्स देशभर से ढूंढकर सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियां लाते थे और उन्हें पर्दे पर दर्शाते थे। यही वजह थी कि सच्ची कहानियां होने के कारण लोग डरने के बावजूद एक आंख बंद करके भी इसे देखने पर मजबूर हो जाते थे।

youtube

शनिवार की रात 9:30 बजे लगता था डर का ठिकाना

‘आपबीती’ का प्रसारण दूरदर्शन पर हर शनिवार रात 9:30 बजे से 10:30 बजे तक होता था। मेकर्स इसे इस तरह प्लान करते थे कि एक शनिवार को आधा एपिसोड दिखाया जाता था और बाकी बची कहानी देखने के लिए दर्शक अगले वीकेंड का बेसब्री से इंतजार करते थे। हालांकि, बाद में साल 2024 में इसके प्रसारण का समय बदलकर रात 10 बजे से 11 बजे कर दिया गया था।

खौफनाक म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर से गुल होती थी सिट्टी-पिट्टी

‘आपबीती’ की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल टाइटल ट्रैक ‘ये आपबीती है’ और इसका डरावना ओपनिंग सीन था। शो की शुरुआत वीरान जंगल, लंबे-लंबे पेड़ और सूखे पत्तों की सरसराहट की आवाजों से होती थी। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक इतना पावरफुल था कि सुनते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती थी। उस दौर में यह दावा भी किया जाता था कि शूटिंग के दौरान सेट पर अक्सर अजीबोगरीब घटनाएं घटा करती थीं।

बी.आर. चोपड़ा ने किया प्रोड्यूस, बेटे रवि चोपड़ा ने संभाला निर्देशन

दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो में शामिल ‘आपबीती’ को बी.आर. चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था, जबकि इसका निर्देशन उनके बेटे रवि चोपड़ा ने संभाला था। इस शो के मशहूर और खौफनाक टाइटल ट्रैक को सिंगर डॉ. नेहा राजपाल ने अपनी आवाज दी थी। ‘महाभारत’ के बाद दूरदर्शन पर बी.आर. चोपड़ा के सबसे सफल और लोकप्रिय शोज में ‘आपबीती’ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।