ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किए गए शरद पवार, परिवार ने बताया स्वास्थ्य का हाल

Untitled

स्वतंत्र बोल
मुंबई 4 नवंबर 2026 :
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार को बुधवार को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया था। कमजोरी की शिकायत के बाद वे पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, डिस्चार्ज होने के कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ad

सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल से शिफ्ट करके मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार और पार्टी नेताओं के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया है।

youtube

पीएम मोदी ने फोन पर जाना हालचाल

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को फोन किया और उनकी सेहत का हालचाल जाना। एनसीपी प्रमुख के करीबी मित्र विट्ठल मणियार ने मीडिया को बताया कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं और हम देश संभालने के लिए तैयार हैं, आप देश की चिंता न करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। इस पर शरद पवार ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जब आप लोग हैं, तो मुझे देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपना काम आगे जारी रखें। विट्ठल मणियार के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बेहद प्रेमपूर्वक बातचीत हुई।

खांसी और सीने में दर्द की थी शिकायत

इससे पहले 2 नवंबर 2026 को एनसीपी-एसपी प्रमुख को खांसी और सीने में दर्द (प्लुरिटिक दर्द) की शिकायत के चलते पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। वहां से छुट्टी मिलने के कुछ ही समय बाद स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्थानांतरित करना पड़ा।