DUSU Result: 22 राउंड का सस्पेंस और 90 मिनट की देरी… जानिए डूसू चुनाव में किसने मारी बाजी और कौन हारा!

DUSU Election result 1789817489176 m

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 19 सितम्बर 2026।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए। एबीवीपी ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की। यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। 18 सितंबर को हुए मतदान में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ad

शनिवार को डीयू के खेल स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में मतगणना शुरू हुई। गिनती तय समय से करीब 90 मिनट देर से शुरू हुई। पूरे दिन अलग-अलग चरणों में उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही। परिणाम 20 राउंड की गिनती के बाद सामने आए।

youtube

अध्यक्ष पद पर यश डबास की जीत

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास और एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा के बीच करीबी मुकाबला रहा। शुरुआती चरणों में दोनों के बीच बढ़त बदलती रही। अंतिम परिणाम में यश डबास ने 24,576 वोट हासिल किए। विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। यश डबास ने 2,053 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर अनन्या रतूरी को 5,377 वोट मिले। अश्मित कुमार को 1,388 वोट मिले। एजाज मंसूरी को 837 और समर्थ बेनीवाल को 819 वोट मिले। समीर कुमार को 1,115 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन जीते

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। उन्हें 30,615 वोट मिले। एबीवीपी के ईशू मौर्य को 16,910 और एनएसयूआई के वीर चतरथ को 4,313 वोट मिले।

इस पद पर मतगणना के दौरान मुकाबला लगातार बदलता रहा। शुरुआती राउंड में अलग-अलग उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई। अंतिम राउंड में लक्ष्य राज सिंह आगे रहे और जीत दर्ज की।

18 सितंबर को हुआ था मतदान

डीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था। इस बार 40.46 प्रतिशत छात्रों ने मतदान किया। मतदान के बाद 19 सितंबर को मतगणना की गई।