स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 जुलाई 2025: राजधानी रायपुर के आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं की शिकायतों को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम और साईबर यूनिट की 30 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों के बारे में जानकारी लगाना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के बारे में पता लगाने हेतु रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के CCTV कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए मुखबीर भी लगाये गये।

टीम के सदस्यों द्वारा CCTV कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। जिसमें एक गिरोह द्वारा थाना डी.डी.नगर, विधानसभा, मुजगहन एवं अन्य थाना क्षेत्रों के आवासीय कॉलोनियों में सुने मकानों में रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त गिरोह को फोकस कर लगातार पतासाजी किया जाने लगा। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण से महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, कि प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त करण धु्रव (देवार), रवि नेताम (देवार) एवं सागर नगरहा (देवार) की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के अलग-अलग ठिकानों में टीम के सदस्यों द्वारा एक साथ दबिश देकर पकड़ा गया।

घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथी भूपेन्द्र साहू, शुभांकर पटेल (देवार) एवं अन्य के साथ मिलकर थाना डी.डी.नगर, मुजगहन, विधानसभा, अभनपुर, खम्हारडीह एवं पण्डरी के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में मिलकर डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं अंजाम देना स्वीकार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को अपने परिचित सुरेश सोनझरा, जो सोना झारने का कार्य करता है के पास बिक्री करना बताया गया है।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को क्रय करने पर आरोपी सुरेश सोनझरा को भी पतासाजी कर गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 317 बी.एन.एस के तहत कार्यवाही किया गया है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उनके *कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 01 किलो 634 ग्राम चांदी घटना प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन, 05 नग दोपहिया वाहन (जिसमें 01 नग दोपहिया वाहन आरोपियों द्वारा चोरी के पैसो से क्रय किया गया है) एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 30,10,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी भूपेन्द्र साहू, करण धु्रव एवं शुभांकर पटेल (देवार) पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में तथा रवि नेताम (देवार) मारपीट के प्रकरण में जेल जा चुके है।


