एसएसपी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल: कथित पत्रकार की एसएसपी से शिकायत, कार्यवाही की मांग।

27e42b9c 59a2 45c4 b2c1 faa49646c3f6

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 जनवरी 2025  राजधानी में पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिलकर कथित पत्रकार की शिकायत की है। पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी को बताया कि अखिलेश जैन नामक व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताकर अन्य पत्रकारों और शासन के अधिकारियो के खिलाफ शिकायत करता है, जबकि वर्तमान में वह किसी भी संस्था से नहीं जुड़ा है।

ad

पत्रकार पंकज विश्वकर्मा ने कहा कि “अखिलेश जैन नामक व्यक्ति कभी जमीन कारोबारी तो कभी स्वयं को पत्रकार बताकर मीडियाकर्मियों केखिलाफ ही मनगढंत शिकायते करता है, वह ना तो पत्रकार है ना ही पत्रकारिता पेशे से जुड़ा है। वह मूलतः जमीन कारोबारी है, कुछ दिनों पहले संदिग्ध गतिविधियों के चलते के मीडिया संस्थान ने उसे हटाया है।” पत्रकारों की शिकायत पर एसएसपी ने गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

youtube

 

आशीष तिवारी किसी भी मठ का महंत नहीं, मैंने आठ लाख रुपये लिया.. अकलेश का पलटवार