दोस्ती की आड़ में घर में घुसा खौफनाक साया! अकेली महिला पर हमला, विरोध करते ही जो हुआ… सुनकर कांप जाएंगे

स्वतंत्र बोल
रायगढ़,07 मई 2026:रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रक चालक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी Shashiranjan Dwivedi को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ad

पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी उसके बेटे का परिचित था, जिसके चलते उसका घर में आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह 29 अप्रैल 2026 को उस समय घर में घुस गया जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

youtube

महिला का आरोप है कि आरोपी ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकी भी दी। किसी तरह वह खुद को बचाकर वहां से निकलने में सफल रही।

इसके बाद 2 मई को आरोपी द्वारा फोन पर धमकी देने की भी बात सामने आई, जिसके बाद 4 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।