स्वतंत्र बोल
दुर्ग 24 अप्रैल 2025: दुर्ग पुलिस ने नकली पिस्टल की नोक पर एक बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना रानी तरई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे बोरेंदा गांव में एक बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार तीन लोगों ने रोक लिया। पिस्टल दिखाकर डराना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला के कान से पहने हुए टॉप्स, गले में पहनी चांदी की माला और नाक की सोने की फुल्ली लूटकर भाग गए थे। आरोपियों ने महिला से करीब 20 हजार रुपए से अधिक की झपटमारी की। जैसे ही रानीतरई पुलिस को इसकी जानकारी हुई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले में एसीसीयू की टीम को भी जांच के लिए लगाया। दोनों ही टीमों ने मिलकर आरोपियों की पता तलाश जारी की। उन्होंने उस गांव से लेकर आने जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई। उसके बाद पुलिस ने महिला से पहचान कराकर आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने महिला से सोने चांदी के गहनों को छीनना कबूल किया। उन्होंने बताया कि छीने गए सभी गहने उसकी स्कूटी की डिग्गी में है। इसके बाद रानीतराई पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर और नकली पिस्टल को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
इमरान खान पिता छन्नू खान (32 साल) निवासी ग्राम खोखो पारा पुरानी बस्ती रायपुर वार्ड 43
गोपाल सतनामी पिता फेकू राम सतनामी (28 साल) निवासी ग्राम खोखो पारा पुरानी बस्ती रायपुर वार्ड 43
विक्की टांडी पिता गुड्डी राम टांडी (23 साल) निवासी बंधवा पारा बंधवा तालाब के पास पुरानी बस्ती रायपुर

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।