CM साय कल सुबह प्रयागराज दौरे पर होंगे रवाना
स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 फ़रवरी 2025:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण कल प्रयागराज जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत 50 विधायक भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा में BJP सांसदों के अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी शामिल होंगे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सभी नेता और विधायक कल सुबह 7.40 बजे विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री और उनके साथ आए नेता 11.30 से 12.30 बजे तक गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 1.30 से 3.30 तक छत्तीसगढ़ पवेलियन में रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यह यात्रा खासतौर पर छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं को प्रमोट किया जाएगा।
राज्यपाल डेका से बॉडी बिल्डर्स चैम्पियनशीप के विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
