स्वतंत्र बोल
दंतेवाड़ा, 15 मई 2025 : जिले के ग्राम पंचायत मूलेर में मुख्यमंत्री साय ने माता मंदिर अंदल कोसम को बनाने के लिए चार लाख की राशि स्वीकृत। उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने, नाहाडी तक जाने के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति।पुलिया निर्माण और सीसी सड़क के लिए 5 लाख की स्वीकृति दी। शिविर लगाकर वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाएगी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सीएम ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी बांटी। इसके अलावा उन्होंने गांव की राशन दुकान का भी जायज़ा लिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति देखी।
मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजी अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज़ से गांव में भारी संख्या में जवान तैनात रहे। जिसके बाद विष्णु देव साय गलगम भी पहुंचे इस दौरान गलगम हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स के अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम साय CRPF जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। बीजापुर के करेगुट्टा में हाल ही में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है।
