Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला: जानिए अचानक क्यों लिया गया यह फैसला!

Cover

स्वतंत्र बोल
रायपुर 6 अक्टूबर 2026 :
 भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य शिष्टाचार अधिकारी को पत्र जारी कर आधिकारिक जानकारी दी गई है।

ad

इससे पहले शासन द्वारा इस प्रवास अवधि के दौरान उन्हें राज्य अतिथि घोषित करते हुए आवश्यक प्रोटोकॉल निर्देश जारी किए गए थे।

youtube

अपरिहार्य कारणों से टला दौरा, नई तिथियां आयोग से होंगी जारी

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदिपान द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि दौरे की संशोधित तिथि की जानकारी निर्वाचन आयोग से प्राप्त होते ही राज्य सरकार और संबंधित विभागों को पृथक से अवगत कराया जाएगा।

IMG 20261006 WA0047