स्वतंत्र बोल
रायपुर/सुकमा, 17मई 2025:
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में एक नया मोड़ आया है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबी सहयोगियों के खिलाफ ACB-EOW (एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह राज्य के पांच शहरों में करीब 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सूत्रों के अनुसार, बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 13 जगहों पर, जबकि राजधानी रायपुर में 2 ठिकानों पर दबिश दी गई। यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई, जब ACB और EOW के अधिकारी संबंधित परिसरों में पहुंचे।
व्यापारियों और सप्लायर्स के ठिकाने भी निशाने पर
जांच एजेंसियों की छापेमारी जगदलपुर के व्यवसायी प्रेम मिगलानी, रायपुर के नहाटा परिवार, तथा अंबिकापुर के जाने-माने कपड़ा व्यापारी और सरकारी सप्लायर धजाराम इंटरप्राइजेज के मालिक अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के परिसरों पर केंद्रित रही।
ED पहले ही कर चुकी है कार्रवाई
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी 28 दिसंबर को पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घर पर छापा मारा था। बाद में 15 जनवरी को लखमा की गिरफ्तारी हुई और 21 जनवरी से वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
लखमा पर गंभीर आरोप
ED ने अपनी जांच में दावा किया है कि कवासी लखमा को 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की पूरी जानकारी थी और उन्होंने घोटाले को अंजाम देने वाले सिंडिकेट का नेतृत्व किया।
ED ने उनके खिलाफ 3773 पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया है, जिसमें बताया गया है कि शराब नीति में बदलाव करने में भी लखमा की केंद्रीय भूमिका थी। साथ ही, आरोप है कि आबकारी विभाग के निरीक्षण से पहले वरिष्ठ अधिकारियों से पूर्व अनुमति ली जाती थी।
अब तक 21 आरोपी
शराब घोटाले में अब तक 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें शामिल हैं:
-
कवासी लखमा
-
अनवर ढेबर
-
अनिल टूटेजा
-
त्रिलोक सिंह ढिल्लन
-
छत्तीसगढ़ डिस्टलर
-
वेलकम डिस्टलर
-
टॉप सिक्योरिटी
-
ओम साईं ब्रेवरीज
-
दिशिता वेंचर
-
नेस्ट जेन पावर
-
भाटिया वाइन मर्चेंट
-
सिद्धार्थ सिंघानिया
… और अन्य।
आगे की जांच जारी
ACB और EOW की इस बड़ी कार्रवाई से संकेत मिलते हैं कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और तेज हो सकता है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां व खुलासे हो सकते हैं।
