छत्तीसगढ़ में 4 वरिष्ठ IAS अफसरों की पदोन्नति का आदेश जारी, जानिए किस बैच के कौन से अधिकारी हैं शामिल

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने 1997 और 2002 बैच के चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें से दो अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) और दो को प्रमुख सचिव (Principal Secretary) के पद पर प्रमोट किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 19 नवंबर को इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इस पदोन्नति के बाद मंत्रालय में इन चारों वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशासनिक हैसियत बढ़ गई है। खास बात यह है कि प्रमोशन के साथ अधिकारियों के पदनाम में बदलाव किया गया है, लेकिन किसी को नई जगह भेजने के बजाय उन्हें उनके मौजूदा विभागों में ही उच्च पदनाम के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ad

1997 बैच के दो अफसरों को मिला ACS का दर्जा

पहले आदेश के तहत 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपेक्स वेतनमान (Pay Matrix Level-17) में पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारियों को अब अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

youtube
  • सुबोध कुमार सिंह: वे अब तक प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा उनके पास छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के प्रमुख आवासीय आयुक्त और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी था। पदोन्नति के बाद उन्हें अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी उनके पास बनी रहेगी।

  • निहारिका बारिक: 1997 बैच की IAS अधिकारी निहारिका बारिक को भी अपेक्स वेतनमान में प्रमोशन मिला है। वे अभी गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव थीं। अब उन्हें इसी विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। गृह और जेल विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी उनके पास यथावत रहेगी।

2002 बैच के रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह बने प्रमुख सचिव

सामान्य प्रशासन विभाग के दूसरे आदेश में 2002 बैच के दो IAS अधिकारियों को प्रमुख सचिव वेतनमान (Pay Matrix Level-15) में पदोन्नति दी गई है। इनमें डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह शामिल हैं।

  • डॉ. रोहित यादव: वे अभी वित्त विभाग के सचिव थे। उनके पास जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी थी। प्रमोशन के बाद उन्हें प्रमुख सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही वे प्रमुख सचिव, जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

  • डॉ. कमलप्रीत सिंह: 2002 बैच के ही वरिष्ठ अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह को भी प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत कर प्रमुख सचिव बनाया गया है।