छत्तीसगढ़ में 1.07 लाख करोड़ का निवेश, 20 हजार रोजगार की उम्मीद; जानें पूरी डिटेल

1795099724 3bfe258e4995844d3c6e

स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ को 24 उद्योग समूहों के माध्यम से 1 लाख 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावित निवेशों से प्रदेश में करीब 20 हजार लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। गुरुवार को नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से संवाद किया और उनके सुझाव सुने। उन्होंने उद्योग स्थापना से लेकर परियोजनाओं के क्रियान्वयन तक राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए जरूरी संसाधन, बेहतर अधोसंरचना, पर्याप्त बिजली-पानी, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल नीतिगत वातावरण उपलब्ध है। देश के मध्य में स्थित होने से प्रदेश को कनेक्टिविटी और बाजारों तक पहुंच का भी फायदा मिलता है।

ad

डेढ़-दो साल में साढ़े आठ लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान नई औद्योगिक विकास नीति और देश-विदेश में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों के जरिए लगभग डेढ़-दो वर्षों में प्रदेश को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों में से करीब 60 औद्योगिक परियोजनाओं में काम शुरू हो चुका है। सरकार की प्राथमिकता निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

youtube

निवेशकों के लिए आसान प्रक्रिया और त्वरित फैसले

साय ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को सरल बना रही है। सिंगल विंडो सिस्टम को अधिक प्रभावी किया जा रहा है, ताकि निवेशकों को जरूरी अनुमतियां पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सकें। उन्होंने जन विश्वास अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि छोटे और प्रक्रियागत उल्लंघनों के लिए आपराधिक दंड की जगह आर्थिक दंड की व्यवस्था की गई है। इससे उद्योग और व्यापार के लिए भरोसेमंद वातावरण बनाने में मदद मिली है। सरकार का प्रयास है कि उद्यमियों को अनावश्यक प्रक्रियाओं में समय न लगाना पड़े और वे उत्पादन, नवाचार तथा रोजगार सृजन पर ध्यान दे सकें।

बस्तर में निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई से बस्तर की परिस्थितियों में बदलाव आ रहा है। सुरक्षा बलों के प्रयासों से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, बिजली, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा के नए माहौल से बस्तर सहित पूरे प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। आने वाले समय में उद्योग, पर्यटन, कृषि प्रसंस्करण और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों के विस्तार से बस्तर के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।