स्वतंत्र बोल
रायपुर 9 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. राज्य गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को जिला पुलिस, मैदानी क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित इलाकों (ऑप्स) और पुलिस मुख्यालय (PHQ) नया रायपुर में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
रायपुर नगरीय से नारायणपुर तक नए अधिकारियों की तैनाती
जारी तबादला सूची के अनुसार, रायपुर नगरीय के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर पदस्थ ईशु अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला नारायणपुर बनाया गया है. वहीं, रायपुर में पदस्थ प्रशिक्षु साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक रायपुर नगरीय के पद पर पदस्थ किया गया है.
पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में मिलीं अहम जिम्मेदारियां
तबादला आदेश के तहत झा अमनकुमार रमनकुमार को एएसपी (ऑप्स) बीजापुर से हटाकर एसपी (SIA) पुलिस मुख्यालय नया रायपुर बनाया गया है. अजय कुमार को एएसपी (ऑप्स) नारायणपुर से एसपी (SIB) पीएचक्यू, आकाश श्री श्रीमाल को एआईजी (अ.अ.वि.) पीएचक्यू, अक्षय प्रमोद सबद्रा को एआईजी (योजना/प्रबंध) पीएचक्यू, आकाश कुमार शुक्ला को एआईजी (SNTF) पीएचक्यू, और रविन्द्र कुमार मीणा को एसपी (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) पुलिस मुख्यालय नया रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है.
बस्तर व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नई पदस्थापना
मैदानी व नक्सल ऑपरेशन्स के मोर्चे पर रोहित कुमार शाह को सेनानी 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर, धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी को एएसपी (ऑप्स) कांकेर, मयंक मिश्रा को एएसपी (ऑप्स) सुकमा, वैशाली जैन को एएसपी (ऑप्स) जगदलपुर, विमल कुमार पाठक को एएसपी (ऑप्स) नारायणपुर, हर्षित मेहर को एएसपी (ऑप्स) कोंडागांव और राहुल बंसल को एएसपी (ऑप्स) बीजापुर पदस्थ किया गया है.
प्रशिक्षु अधिकारियों को मिलीं सीएसपी की कमान
राज्य शासन ने कई प्रशिक्षु अधिकारियों की भी नए सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) के रूप में पदस्थापना की है. अंशिका जैन को सीएसपी जगदलपुर, आदित्य कुमार को सीएसपी राजनांदगांव और प्रतीक बंसोड़े को सीएसपी अंबिकापुर बनाया गया है.




