भर्ती के वक्त अविवाहित रहना जरूरी, फिर कब और किन शर्तों पर शादी कर पाएंगे अग्निवीर?

Chhattisgarh Budget 2026 27 94 (1)

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 23 नवंबर 2026:
केंद्र सरकार ने 2 साल का सेवा विस्तार पाने वाले भारतीय नौसेना के अग्निवीरों को शादी करने की मंजूरी दे दी है। सरकार के अनुसार, यह नियम केवल उन्हीं अग्निवीरों पर लागू होगा, जिन्हें सेवा विस्तार मिला है। विपक्षी दल लंबे समय से अग्निवीरों को शादी की अनुमति देने की मांग कर रहे थे।

ad

केवल भारतीय नौसेना के अग्निवीरों को छूट

यह अनुमति फिलहाल केवल भारतीय नौसेना में कार्यरत अग्निवीरों के लिए दी गई है। थलसेना और वायुसेना के अग्निवीरों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, हालांकि इस पर भी जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

youtube

भर्ती के समय अविवाहित रहना जरूरी

अग्निवीर योजना के तहत भर्ती होने के समय उम्मीदवार का अविवाहित होना अनिवार्य है। सरकार ने हाल ही में उन अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार दिया है, जिनकी 4 साल की सेवा पूरी होने वाली है। इसके अलावा 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।

कब और किन शर्तों पर कर सकेंगे शादी?

नए नियमों के मुताबिक, अग्निवीर भर्ती होने के 4 साल तक शादी नहीं कर सकेंगे। 4 साल पूरे होने के बाद वे शादी कर सकते हैं, लेकिन जो लोग दूसरे कार्यकाल के लिए जुड़ेंगे, उन्हें 4 सप्ताह की शॉर्ट ट्रेनिंग से गुजरना होगा। यह ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही शादी की अनुमति मिलेगी। अग्निवीर का पहला बैच अपना कार्यकाल पूरा कर चुका है, जिसके बाद उन्हें 2 साल के सेवा विस्तार का विकल्प दिया गया है।