एप्पल स्टोर से 173 मोबाइल चोरी, एक आरोपी पकड़ा; दो कैसे भागे?

Raipur Crime News: इस होटल के कमरा नंबर 102 से मिला 5 लाख का गांजा

स्वतंत्र बोल
रायपुर 23 नवंबर 2026:
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के सामने स्थित आई नेक्स्ट एप्पल स्टोर से 1.89 करोड़ रुपए के 173 मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस को एक आरोपी मिला है। उसे मध्यप्रदेश के इंदौर रेंज से पकड़े जाने की जानकारी है। पूछताछ में चोरी की वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। चोरी की वारदात 31 अक्टूबर की रात हुई थी। अगले दिन सुबह स्टोर मैनेजर दुकान खोलने पहुंचा तो शटर एक तरफ से उठा हुआ मिला। उसने इसकी जानकारी मालिक को दी। दुकान की जांच करने पर पता चला कि चोर 173 कीमती मोबाइल ले गए हैं। आरोपी स्टोर में लगा DVR भी निकालकर ले गए थे, जिससे पुलिस के लिए जांच करना चुनौतीपूर्ण हो गया था।

ad

CCTV फुटेज से मिला मध्यप्रदेश कनेक्शन

वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को पहले बिहार के चादर गैंग पर शक था। जांच के दौरान भगत सिंह चौक के पास तीन संदिग्धों के स्पष्ट CCTV फुटेज मिले। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और जानकारी जुटाई गई। इसके बाद आरोपियों के मध्यप्रदेश के कंजर गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस की मदद से इंदौर रेंज में एक आरोपी तक पहुंचने की जानकारी मिली है।

youtube

साथी के पकड़े जाने पर दो बदमाश फरार

कंजर गिरोह से जुड़े बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। गिरोह के बदमाश पुलिस को देखकर हमला कर देते हैं। ऐसे में रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस की मदद से कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि एक साथी के पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद दो अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

चोरी के मोबाइल कहां हैं, पता नहीं

चोरी किए गए मोबाइल कहां छिपाए गए हैं या उन्हें कहां खपाया गया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कितने मोबाइल बरामद हुए हैं, इस बारे में भी पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।