स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 मार्च 2025: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सफल पृथ्वी वापसी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुनीता विलियम्स ने धैर्य, संकल्प और साहस की अद्भुत मिसाल पेश की है, जो विज्ञान और मानव क्षमता की नई ऊंचाइयों को दर्शाता है। सांसद अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा, “सुनीता विलियम्स का यह अंतरिक्ष सफर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
उनका योगदान विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व रखता है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी उपलब्धियां भारत समेत पूरे विश्व के वैज्ञानिक समुदाय के लिए गर्व की बात हैं। सुनीता विलियम्स की यह सफल वापसी मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उनकी मेहनत और समर्पण आने वाले समय में अंतरिक्ष अनुसंधान के नए आयाम खोलने में सहायक सिद्ध होंगे।
धैर्य, संकल्प और साहस की मिसाल, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जी की सकुशल पृथ्वी वापसी पर हार्दिक बधाई!
उनका यह सफर विज्ञान और मानव साहस की नई ऊंचाइयों को दर्शाता है। उनके अद्भुत योगदान से युवा पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।#SunitaWillams #sunitawilliamsreturn pic.twitter.com/5fF1QlVq1X— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) March 19, 2025


