12 अगस्त को भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और गेड़ी तिरंगा यात्रा…

स्वतंत्र बोल

ad

रायपुर 07 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आगामी 12 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, बैलगाड़ी तिरंगा यात्रा और पारंपरिक गेड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा। इस संबंध में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किसान मोर्चा की प्रदेशस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों के साथ-साथ 30 एवं 31 अगस्त को प्रस्तावित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

youtube

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित प्रवास को आवश्यक बताया। उन्होंने जिला एवं संभाग प्रभारियों से कहा कि वे जिलों, मंडलों और शक्ति केंद्रों का लगातार दौरा करें। उनका कहना की  “प्रवास संगठन का प्राण तत्व है। प्रत्येक माह कम से कम 5 से 6 बार प्रवास करने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होता है।”

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोकसिंह ठाकुर ने बताया कि 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा के बाद 30 एवं 31 अगस्त को किसान मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेशभर से करीब 350 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि कार्यसमिति बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, किसान हितों से जुड़े मुद्दों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय एवं अखिलेश सोनी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी तथा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय नेत्री पिंकी जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान 12 अगस्त को आयोजित होने वाली ट्रैक्टर, बैलगाड़ी एवं पारंपरिक गेड़ी तिरंगा यात्रा तथा 30 एवं 31 अगस्त को प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।