स्वतंत्र बोल
रायपुर 06 अगस्त 2026. छत्तीसगढ़ में भाजपा तिरंगा यात्रा निकलेगी। 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक पुरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाला जायेगा, प्रदेश भर में 5 लाख तिरंगा हर घर फहराने का लक्ष्य बीजेपी ने रखा है। तिरंगा यात्रा की शुरुआत रायपुर से शुरू होगा। राजधानी के एकात्म परिसर बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ” देश की आजादी में जो सपने ले कर शहीदों ने अपना जीवन दिया है, त्याग तपस्या बलिदान के कारण यह देश आजाद हुआ है। देश के कितने माता बहनों अपने हाथ की चुड़िया इस देश के आजादी के लिए खोयी है। हमारे पूर्वजों को याद करना और उनके सपनों के देश को आगे बढ़ाने का काम हमारा है। यदि उन्होंने भी सोचा होता कि यदि में बलिदान दे दूँगा देश आजाद होगा कि नहीं, कुछ नहीं सोचा पर अंग्रेजी से लड़े।”
कार्यक्रम के बारे में महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि ” 10 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव से जयस्तंभ चौक पड़ यात्रा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के हर जगह सामाजिक लोगो द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा, बड़ी संख्या में रायपुर की जनता इस तिरंग यात्रा में सहभागिता प्रदान करेगी।” बैठक में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू , विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, अशोक बजाज, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पाटनी, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम बड़ी संख्या में रायपुर शहर व ग्रामीण के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



