बड़ी लापरवाही : नवजात बच्चों की हुई अदला-बदली, दोनों परिवारों ने की डीएनए टेस्ट कराने की मांग, कलेक्टर ने बनाई जांच समिति

स्वतंत्र बोल
दुर्ग 03 फरवरी 2025.
जिला अस्पताल दुर्ग में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे दो परिवारों में हड़कंप मच गया है. अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में स्टाफ की चूक के कारण दो नवजात शिशु आपस में बदल गए. यह गंभीर मामला डिलीवरी के आठ दिन बाद तब सामने आया, जब एक परिवार को संदेह हुआ और उन्होंने शिशु के जन्म के समय की तस्वीरें जांची. इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि अस्पताल में स्टॉफ ने भारी लापरवाही बरती है. वहीं इस मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने टीम गठित कर दी है.