छात्रों के लिए खुशखबरी: इस जगह खुल रहा राज्य का पहला सरकारी होम्योपैथी कॉलेज

Students walking toward college …

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 अक्टूबर 2026:  छत्तीसगढ़ में होम्योपैथी की पढ़ाई के लिए पहला सरकारी कॉलेज नवा रायपुर में शुरू होगा। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने उपरवारा स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में बीएचएमएस की 63 सीटों पर प्रवेश की सशर्त अनुमति दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यहां दाखिले होंगे। सभी सीटों पर NEET की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

ad

15% सीटें अखिल भारतीय कोटे के लिए

कॉलेज की कुल 63 सीटों में से कम से कम 15% सीटें अखिल भारतीय कोटे के लिए निर्धारित होंगी। बाकी सीटें काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी। फिलहाल आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग चल रही है।

youtube

आयुष चिकित्सा शिक्षा का होगा विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के पहले सरकारी होम्योपैथी कॉलेज को प्रवेश की अनुमति मिलना आयुष चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश में अब एक निजी होम्योपैथी कॉलेज संचालित

छत्तीसगढ़ में पहले तीन निजी होम्योपैथी कॉलेज थे। इनमें रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप होम्योपैथी कॉलेज और बिलासपुर का चौकसे होम्योपैथी कॉलेज बंद हो चुके हैं। फिलहाल रायपुर के रामकुंड स्थित रायपुर होम्योपैथी कॉलेज संचालित है। इसमें 35 सीटें हैं। नए सरकारी कॉलेज में 63 सीटों पर प्रवेश शुरू होने से प्रदेश में होम्योपैथी की पढ़ाई के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा।